“घनसाली स्थित सीएससी सेंटर में अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई, एफआईआर दर्ज, उपकरण सीज”
टिहरी/दिनांक 23 जनवरी, 2026 कल गुरुवार 22 जनवरी, 2026 को उप जिलाधिकारी घनसाली अलकेश नौडियाल द्वारा घनसाली में स्थित सीएससी केंद्र, जो सरोज कम्युनिकेशन सेंटर के नाम से संचालित था, का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएससी संचालक सरोज पत्नी मस्तराम कंसवाल एवं मस्तराम कंसवाल पुत्र बुद्धिराम द्वारा केंद्र संचालन में गंभीर अनियमितताएं…

