“चार स्थानों पर लगे जनसेवा शिविर, 488 लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित”

Spread the love

“टिहरी गढ़वाल में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत चार बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न”

“मुख्यमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए टिहरी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित”

“टिहरी गढ़वाल में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु चार बहुउद्देशीय शिविर”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज मंगलवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में चार स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए।

पहला शिविर तहसील प्रतापनगर के विकासखंड जाखणीधार अंतर्गत न्याय पंचायत सिलोली के राजकीय इंटर कॉलेज रजाखेत में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
दूसरा शिविर विकासखंड नरेंद्रनगर की उप-तहसील पाव-की-देवी अंतर्गत न्याय पंचायत बनाली के राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार में उप-जिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

तीसरा शिविर तहसील प्रतापनगर की न्याय पंचायत तिनवाल गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज गल्याखेत में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। चौथा शिविर तहसील घनसाली के विकासखंड भिलंगना अंतर्गत न्याय पंचायत पड़ागली के पंचायत भवन पड़ागली में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

चारों स्थानों पर आयोजित इन शिविरों में कुल 1212 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविरों में कुल 106 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए 75 आवेदन पत्र भरवाए गए तथा 488 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविरों में शिक्षा, वन, स्वास्थ्य, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य पूर्ति, सिंचाई एवं लघु सिंचाई, बैंकिंग, पशुपालन, ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग, उद्योग तथा जल संस्थान सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविरों के दौरान क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। साथ ही नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *