मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अनेक घोषणाएं

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सभी वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं और वृद्धजनों को सम्मानित कर “वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प” भी दिलाया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी मां के नाम पर एक पौधा रोपित किया तथा वृद्धजनों की सेवा के लिए समर्पित निःशुल्क एंबुलेंस वैन और वॉकथॉन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बुजुर्ग समाज के स्तंभमुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के आधार स्तंभ हैं, जिनका आशीर्वाद और अनुभव पूरी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।योजनाओं का लाभमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में लगभग 6 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।वृद्धाश्रम और देखभाल की व्यवस्थाराज्य में वृद्धाश्रमों की सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में नए भवनों का निर्माण जारी है। रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम बनाया जा रहा है और रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी व पिथौरागढ़ में भी वृद्धाश्रम स्थापित किए जाएंगे।स्वास्थ्य और प्रशिक्षणमुख्यमंत्री ने बताया कि जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 150 मास्टर ट्रेनर और केयर गिवर तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं तथा इस वर्ष 1,300 वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का लक्ष्य रखा गया है।वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम को भी लागू किया गया है।कार्यक्रम में उपस्थितइस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति मेहरा, श्री हरक सिंह नेगी, एससी आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार, सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी एवं निदेशक समाज कल्याण श्री चंद्रसिंह धर्मशक्तू भी उपस्थित रहे।


Spread the love

One thought on “मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अनेक घोषणाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *