‘‘अमर शहीद जगिंदर सिंह के आंगन की मिट्टी एकत्रित कर दी गई श्रद्धांजलि’’
टिहरी गढ़वाल दिनांक 30 सितम्बर 2025 शहीद सम्मान यात्रा (भाग-2) के परिप्रेक्ष्य में अमर शहीद जगिंदर सिंह के आंगन की मिट्टी एकत्रित करने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत सहायक अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय नई टिहरी, कैप्टन बलवंत सिंह रावत (अवकाश प्राप्त) द्वारा शहीद के परिजनों, वीर नारी किरण, भूतपूर्व सैनिकों तथा ग्रामवासियों…

