“डीएम के निर्देशों पर घनसाली नगर पंचायत द्वारा कपड़े के बैग वितरण”

Spread the love

टिहरी/दिनांक 21 जनवरी, 2026

पर्यावरण संरक्षण की पहल: कपड़े के बैग, एमओयू और होटल स्वामियों की सहभागिता से स्वच्छ पर्यटन को बढ़ावा

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा प्रारंभ किए गए ‘स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कल मंगलवार को नगर पंचायत घनसाली द्वारा कपड़े के बैगों का वितरण किया गया। इस अवसर पर होटल स्वामियों के माध्यम से पर्यटकों को अधिक से अधिक कपड़े के बैगों का उपयोग करने तथा प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु चर्चा की गई।

उक्त पहल का उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग को न्यूनतम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित विभागों एवं हितधारकों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,अधिशासी अधिकारी संजय दत्त कापड़ी, पर्यावरण पर्यवेक्षक कार्तिक डोभाल सहित समस्त कार्मिक नगर पंचायत मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *