*नॉलेज स्पार्क 2025 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल।*
देहरादून। डॉल्फिन द इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल साइंसेस में आयोजित नॉलेज स्पार्क कार्यक्रम का सहायक निदेशक शिक्षा/संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल मुख्य अतिथि के रूप में कल (आज) शुभारंभ करेंगे।

इंस्टिट्यूट की फैकल्टी डीन वर्षा पारछा ने बताया कि देहरादून जनपद के शासकीय, अशासकीय और पब्लिक स्कूलों के 11वीं और 12वीं के विज्ञान, कॉमर्स और मानविकी विषयों के छात्र-छात्राओं के लिए यह इनोवेशन कार्यक्रम रखा गया है, जिसका सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करेंगे।
फैकल्टी डीन वर्षा ने बताया कि यहां पर छात्र-छात्राओं के बीच ग्रुप डिस्कशन,डिबेट, क्यूरियोसिटी कंपटीशन होगा जिससे उनको अपनी चॉइस और बुद्धि के अनुसार कैरियर को चुनने में मदद मिलेगी बताया कि सहायक निदेशक डॉ घिल्डियाल के आने से विद्यार्थियों को करियर चुनने के लिए वैदिक और साइंटिफिक दोनों स्तर पर उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा बताया कि कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष ,प्रोफेसर, प्रिंसिपल तथा विज्ञान, गणित, कॉमर्स और ह्यूमैनिटी के विषय विशेषज्ञ की उपस्थित रहेंगे।

