लाल किले के पास हुआ धमाका, विश्व सनातन संघ ने व्यक्त की गहरी संवेदना
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की जान भी चली गई।

विश्व सनातन संघ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ ने जारी संदेश में कहा है कि यह हादसा अत्यंत दुखद है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं मानवता को झकझोर देती हैं और समाज को एकजुट होकर शांति एवं सौहार्द के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए हैं। विश्व सनातन संघ ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें और शांति बनाए रखें।

