हाथ में चापड़ लेकर कार चलाना पड़ा भारी, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

हाथो में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी, दून पुलिस में उतारी सारी खुमारी

वाहन चलाते समय गाड़ी से बाहर चापड़ का प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हाथ में चापड़ लेकर वाहन चलाने का वीडियो हुआ था वायरल

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कार्रवाई के दिए थे निर्देश

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर वाहन चालक के संबंध में जानकारी कर लिया हिरासत में

अभियुक्त के कब्जे से अवैध चापड़ बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर किया गिरफ्तार, वाहन को किया सीज

कोतवाली कैंट

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक कार चालक कार से बाहर अपने हाथ में चापड़ ( बड़ा चाकू) लेकर वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वाहन चालक की तलाश कर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया गया, जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से वीडियो में दिख रहे अवैध चापड़ को पुलिस द्वारा बरामद किया गया, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा थार वाहन को सीज किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

अक्षांश सकलानी पुत्र स्व० अजय मोहन सकलानी निवासी बाल शिक्षा निकेतन कोलागढ़, थाना गड़ी कैंट, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *