देहरादून SSP के निर्देशों पर प्रेमनगर क्षेत्र में दून पुलिस का नशे के विरुद्ध आकस्मिक चेकिंग अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर पुलिस, एएनटीएफ, एसओजी व डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीमों द्वारा विधोली, पौंधा व आसपास के क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान टीमों ने क्षेत्र में स्थित सभी हॉस्टल, पीजी व दुकानों की आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री का विक्रय या उपयोग पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हॉस्टल एवं पीजी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां निवासरत सभी छात्र-छात्राओं का पूर्ण विवरण संधारित करें, रात्रि के समय आवागमन की समय सीमा निर्धारित करें तथा किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


