“उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव– हुनर है तो कदर है” ने जीता दर्शकों का दिल

Spread the love


नई दिल्ली, 5 अप्रैल 2026।
राजधानी दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के मावलंकर ऑडिटोरियम में रविवार को “उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव – हुनर है तो कदर है” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए दिव्यांग प्रतिभाशाली कलाकारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर उनकी कला को पहचान दिलाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं उत्तराखंड देवस्तुति गान से हुआ। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा व्हीलचेयर पर बैठकर आकर्षक प्रस्तुति दी गई तथा देवी-देवताओं के थाल के साथ पारंपरिक जागर ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलाकार सुरेन्द्र कमांडर ने अपने नृत्य, तबला व हास्य प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना चौहान के जीवन पर आधारित एक संक्षिप्त बायोग्राफी भी प्रदर्शित की गई, जिसमें उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी को दर्शाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि इस उत्सव में चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ जैसे दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों से दिव्यांग कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से दिव्यांगजनों को न केवल मंच मिलता है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। साथ ही, कई दिव्यांगजनों को पेंशन सुविधा से भी जोड़ा गया है।
इस आयोजन को सफल बनाने में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था के साथ रविशा फाउंडेशन, घुघुती फाउंडेशन, स्वथान NGO, महावेला सनराइज और महिला सेवा शक्ति फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, फिल्मकारों और राजनीतिक प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
उत्सव में भाग लेने वाले प्रमुख कलाकार:
सुरेन्द्र कमांडर, धन सिंह कोरंगा, पूरन राठौर, रेखा मेहता, विजय बिष्ट, प्रेमा विश्वास, अंजलि, सरोज, प्रवीन नेगी, पं. सुधीर ग्वाड़ी, निर्मला मेहता, रोशन लाल, मुकेश अनुरागी, सतीश मधुर, निर्मल अनुरागी, नीलिमा, निर्मला देवी, नीलिमा राय, रजत कुमार पयाल, मानस पांडे, महेश गंधर्व सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाकौथिग संयोजक राजेंद्र चौहान, लोक गायक रोहित चौहान, लोक गायिका कल्पना चौहान, आदित्य घिल्डियाल, हरीश असवाल, जगत रावत, सुबोध थपलियाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र हलशी, हरिदत्त, लक्ष्मण रावत, देवेंद्र रावत, कैप्टन यशवंत सिंह रावत, इंद्रा चौधरी, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी ढौडियाल, सुषमा जोशी, शीला पंत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *