ब्रिगेडियर (रिटा) को गोली मारने वाले दो मुख्य बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून

राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गांव मे सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिलने पर,बदमाशों का पीछा करने पर, गुनियाल गांव की जंगल पर,एक बदमाश को धर दबोचा, दूसरे बदमाश का पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग किया गया , पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गई,
मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किए गए फायर में बदमाश के पैर में गोली लगी,जिससे बदमाश घायल हो गया,घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया, घटनास्थल से बदमाश से एक पिस्टल बरामद हुई, घटना की सूचना पर तत्काल उच्चअधिकारी घटनास्थल पहुंचे हैं फिल्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।

एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी द्वारा घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व चिकित्सालय जाकर घायल बदमाश के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली गई व उपस्थित अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की

*गिरफ्तार बदमाशों का नाम पता*1.मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी पुत्र तोसीम निवासी ग्राम अंबा बिहार थाना खालापार जनपद मुजफ़फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष(घायल )2.शांतनु त्यागी पुत्र विनय त्यागी निवासी ग्राम माढकी थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *