सृजन के बालपर्व फूलदेई 26 में शामिल हुआ कैंट कन्या इंटर कॉलेज

Spread the love


सांस्कृतिक प्रस्तुति और रचनात्मक प्रतिभाग के साथ बच्चों ने बिखेरे रंग

दस हजार बच्चों के साथ फूलदेई अभियान के अंतर्गत शहीद मेख बहादुर कैंट कन्या इंटर कॉलेज, देहरादून में कोना कक्षा का-धाद ने रचनात्मक प्रतिभाग कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें विद्यालय परिसर में पारम्परिक फूलदेई की फेरी के साथ बच्चों ने फूलदेई छम्मा देई गाते हुए दहलीजों पर फूल डाले। इस अवसर शहीद मेख बहादुर कैंट कन्या इंटर कॉलेज, एवं कैंट जूनियर हाईस्कूल, देहरादून के 60 बच्चों ने चित्रकला और लेखन के माध्यम से अपनी भावनाओं के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में 12 बच्चों को उनकी विशिष्ट रचनाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजित बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबको मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में कोना कक्षा का के मुख्य संयोजक गणेश चंद्र उनियाल ने बताया कि फूलदेई में हर वर्ष प्रदेश के बच्चों को उनकी अभिव्यक्ति के लिए एक मंच देने के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है जिसमें हम समाज के सहयोग से उत्तराखंड के दूर दराज के स्कूलों के बच्चों तक फूलदेई शीट भिजवाते हैं। जिसमें बच्चे अपने मन के रंग भरते हैं या लेखन करते हैं। श्रेष्ठ शीट को पुरस्कृत किया जाता है।
नीना रावत ने धाद द्वारा विकसित किये जा रहे विभिन्न वनों के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों को जागरूक किया।


साहित्यकार कल्पना बहुगुणा ने बच्चों को साहित्यिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया।
आशा डोभाल ने कार्यक्रम संचालन के साथ ही फूलदेई के महत्व और नये संदर्भ पर बच्चों को जानकारी दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए धाद का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम और जानकारी बच्चों को देते रहें ताकि उनका ज्ञानवर्धन एवं सर्वांगीण विकास हो। इस अवसर पर धाद की ओर से दयानंद डोभाल, मेजर महावीर रावत, पूर्णिमा गैरोला, शुभम शर्मा, कैंट जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता गुलेरिया, श्रीमती निधि खंडूड़ी, श्रीमती निधि चमोली, सुमन नेगी, शालिनी पंवार, सीमा बिष्ट, पूनम, कु० स्वाति, श्री राजपाल सिंह श्रीमती शीला गुप्ता, श्रीमती शिवानी प्रधान, सारिका गोयल, प्रीति राज, कविता थापा, कृति भट्ट, प्राची, नजहत परवीन एवं शिखा आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रही।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *