जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी।

Spread the love

उत्तरकाशी 17 मार्च सूचना जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक हुई। जिसमें पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में पर्यटक आवास सांकरी,वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, इको टूरिज्म सेंटर एवं जलक्रीड़ा केंद्र मनेरी के अनुबंध को विस्तारित करने पर समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा तिलोथ में घाट विकास,चेंजिंग रूम और रेलिंग निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई। समिति ने एडवेंचर सेंटर खरसाड़ी तथा डामटा पर्यटन सूचना केंद्र कुंवा के संचालन के लिए निविदा आमंत्रित करने पर सहमति जताई। हर्षिल में निर्मित पार्किंग एवं कैंपिंग साइट के संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। इस संबंध में समिति ने एक वर्ष के लिए ग्राम सभा को संचालन देने हेतु जिला पर्यटन अधिकारी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। साथ ही चिन्यालीसौड़ के मौग गांव से नागराजा मंदिर व अन्य मंदिर तक के ट्रेक मार्ग के निर्माण को लेकर भी समिति ने सहमति जताई। बैठक में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी,वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा,सीओ जनक पंवार,ट्रेकिंग एसोसिएशन सचिव मनोज रावत सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *