जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में लगे पुलिस बल की उच्चाधिकारियों ने की ब्रीफिंग

Spread the love

कार्यक्रम स्थल व VVIP रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

ब्रीफिंग

दिनांक 17/01/2026 को जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि आज दिनांक 16/01/2026 को उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया की वी0वी0आई0पी0 ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए।

वी0वी0आई0पी0 से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलु से सतर्क दृष्टि रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल के आस पास के ऊँचे स्थानों/पानी की टंकियों की बी0डी0एस0 व डाग स्कवाड टीम से सघन चैकिंग कर वहाँ पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करना सुनिश्चित करें।

वी0वी0आई0पी0 रूट के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह वी0वी0आई0पी0 भृमण से पूर्व सम्पूर्ण रुट का निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर ले कि उक्त मार्ग पर कोई निर्माण सामग्री न पडी हो, साथ ही वी0वी0आई0पी0 रूट पर फ्लीट मूंवमेट के दौरान जिन चौराहों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, उनमें पूर्व से बैरिकेडिंग अथवा रस्सो की सहायता से ट्रैफिक को रोकने की व्यवस्था की जाये।

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की पहचान करते हुए उनके ड्यूटी कार्ड चैक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर ले तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारिगण अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो।

उक्त ब्रीफिंग के दौरान श्री सुनील कुमार मीणा (पुलिस महानिरीक्षक L/O), श्री राम चन्द्र राजगुरु ( एसपी मुख्यालय), श्री अजय सिंह (एसएसपी देहरादून), श्री आयुष अग्रवाल (एसएसपी टिहरी) एवं VVIP ड्यूटी में नियुक्त अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *