चारधाम यात्रा 2026 हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ

देहरादून
दिनांक – 06 मार्च 2026
चारधाम यात्रा 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत यात्रा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 06 मार्च 2026 को प्रातः 07 बजे से प्रारम्भ कर दिया गया है। श्रद्धालु अपना पंजीकरण मोबाइल ऐप एवं वेबलिंक के माध्यम से कर सकते हैं।
वर्ष 2026 में चारधामों के कपाट खुलने की तिथि इस प्रकार है—
श्री यमुनोत्री धाम – 19 अप्रैल 2026
श्री गंगोत्री धाम – 19 अप्रैल 2026
श्री केदारनाथ धाम – 22 अप्रैल 2026
श्री बद्रीनाथ धाम – 23 अप्रैल 2026
श्री हेमकुंड साहिब – आधिकारिक घोषणा के पश्चात प्रसारित की जाएगी।
श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण निम्न माध्यमों से कर सकते हैं—
Weblink: registrationandtouristcare.uk.gov.in
Mobile App: Tourist Care Uttarakhand
भारतीय श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भौतिक पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर पंजीकरण सेवा कपाट खुलने से दो दिन पूर्व, दिनांक 17 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ की जाएगी।
भौतिक पंजीकरण केंद्र निम्न स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे—
यात्रा पंजीकरण केंद्र एवं ट्रांजिट कैंप, ऋषिकेश
पंजीकरण केंद्र, ऋषिकुल ग्राउंड, हरिद्वार
पंजीकरण केंद्र, विकास नगर, देहरादून
श्रद्धालु किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर 24×7 कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु यात्रा से पूर्व अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें।

