मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के परिजनों से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर पीड़ित परिवार ने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने पीड़ित परिवार की बातों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक एवं संवेदनशील कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।


