केकड़ी के प्रबोधक आचार्य ने भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ में जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर

Spread the love


राजस्थान ब्यूरो

जहां पूरा राजस्थान कड़ाके की ठंड से सराबोर हैं कंपकंपाती ठंड में अधिकतर जिलों की स्कूलों में अवकाश है लोग जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं वहीं केकडी निवासी प्रबोधक धर्मचंद आचार्य जरुरतमंद लोगों की सेवा करने निकल जाते हैं अनेक समाजसेवी लोगों, संस्थाओं से मिलकर जरूरतमंदों को स्वेटर, कम्बल, मोजे, जूते, चप्पल, आदि से सेवा कार्य कर रहे हैं आचार्य


रक्तदान ,प्लाजमा दान, प्लेट रेट्स सेवा ही नहीं भीलवाड़ा ,चित्तौड़गढ़ ही नहीं बल्कि राजस्थान प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्वेटर, जर्सी, कम्बल, कॉपी, किताबें, पेन, पेन्सिल व अन्य जरुरतमंद सामग्री भी जरुरतमंदों के लिए निःशुल्क उपलब्ध करवाना शुरू की है!सेवा प्रकल्प के तहत “सर्दी की वर्दी अभियान” का शुभारम्भ राजस्थान क्षेत्र के महाराणा प्रताप की जन्मभूमि चित्तौड़गढ़ जिले के कल्पवृक्ष धाम फलोदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के जरूरत मंद बच्चों से किया है आचार्य नित्य कड़ाके की ठंड में अपने स्कूटर पर ठेले में कुछ सामग्री नित्य डालकर सेवा कार्य करने निकल जाते हैं धर्मचंद आचार्य केकडी ने बताया है कि पूर्व में भी राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय फलोंदी,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा में भी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करवाये गए थे! आज के समारोह में भीलवाड़ा के मंगरोप व चित्तौङगढ जिले के बस्सी चौराहा पर मुख्य अतिथी किरण राजोरा नर्सिंग अधिकारी फलोदी थे,समाजसेव बबलूभैया,कालेजनेत्री किरणराणावंत थे!! उपस्थित बच्चौ को स्वेटर उपलब्ध करवाए गए स्वेटर पाकर बच्चों में खुशी का माहौल बन गया!ज्ञात हो कि अजमेर जिले के केकड़ी निवासी धर्मचंद आचार्य केकङी अनेक संस्थाओं से मिलकर अपनी स्कुल ही नहीं बल्कि चित्तौड़गढ़ जिले के अलावा भीलवाड़ा, अजमेर, पाली, जयपुर, उदयपुर, बीकानेर आदि जिलों में भी जरूरतमंदों की निःशुल्क सेवा कर रहे हैं जरुरतमंदों को स्वेटर, जर्सी, जूते, चप्पल, कम्बल, टोपे,मोजे,कापिया,एवम निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराकर जन सेवा कर रहे है!वर्तमान मे धरमचन्द आचार्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलोदी जिला चित्तौङगढ मे प्रबोधक पद पर कार्यरत है


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *