आमरण अनशन पर बैठे बेरोजगार नेता भूपेंद्र सिंह कोरंगा को पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के बाद बेरोजगार आगबबूला हो गए हैं पुलिस पर लगे महिलाओं के कपड़े फाडने के आरोप

Spread the love

हल्द्वानी। बुध पार्क में आमरण अनशन पर बैठे बेरोजगार नेता भूपेंद्र सिंह कोरंगा को पुलिस द्वारा जबरन उठाए जाने के बाद बेरोजगार आगबबूला हो गए हैं उन्होंने पुलिस पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।बेरोजगार नेता पीयूष जोशी ने आंदोलन की कमान संभाल ली है और सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जबरन युवाओं को उपद्रव करने को भड़का रही है! उन्होंने कहा गांधीवादी तरीके से चल रहे आंदोलन को गुंडागर्दी के दम पर पुलिस तोड़ने पर आमादा है जो बेरोजगारों का घोर अपमान है।

उन्होंने कहा अब बेरोजगार युवाओं को रोजगार की जगह लाठी मिल रही है और महिलाओं के पुलिस ने कपड़े तक फाड़ दिए जो निंदनीय है।बेरोजगार कहते है अब पूरे राज्य में आंदोलन तेज होगा और सरकार को जवाब देना पड़ेगा। बुध पार्क में आमरण अनशन पर बैठे हुए भूपेंद्र सिंह कोरंगा को पुलिस ने जिस तरह उठाया है उससे युवाओं में जबरदस्त गुस्सा पनप गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *