मोटर मार्ग न बनने पर जोगियाडा ग्रामीणों की चेतावनी—करेंगे आंदोलन
टिहरी गढ़वाल (घनसाली)
भिलंगना विकास खंड – ग्राम पंचायत जोगियाडा
भिलंगना विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगियाडा के ग्रामीण लंबे समय से उत्तराखंड सरकार से मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने हाल ही में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर कहा कि जोगियाडा भी उत्तराखंड का ही हिस्सा है, इसलिए यहां सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।


ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2021 में मोटर मार्ग से संबंधित फाइल शासन स्तर पर भेजे जाने के बावजूद आज तक गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया, जो क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता और अपरिपक्वता को दर्शाता है। वर्षों से सड़क की उम्मीद लगाए ग्रामीणों को अब तक निराशा ही मिली है।
स्थानीय निवासियों ने अब भारत सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत जोगियाडा गांव को शीघ्र मोटर मार्ग से जोड़ने की गुहार लगाई है। इसी क्रम में विभाग द्वारा मोटर मार्ग का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। ग्रामीण आशा कर रहे हैं कि भारत सरकार उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई करेगी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर भजन रावत, मोहन राणा, बिरेंद्र सिंह, कुंवर लाल, लक्ष्मी दास, शिव सिंह, बबलू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

