विश्व सनातन संघ की बैठक में संगठन विस्तार, किन्नर प्रकोष्ठ से महामंडलेश्वर गायत्री नंदगिरि बनीं राष्ट्रीय महासचिवपश्चिम बंगाल की सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

Spread the love

जयपुर, झोटवाड़ा। विश्व सनातन संघ की एक विशेष बैठक लक्ष्य एसोसिएट, निवारू रोड, झोटवाड़ा (जयपुर) में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सहलाकर जे पी शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा तथा राष्ट्रीय संरक्षक विष्णु दास नागा महाराज ने संयुक्त रूप से की। बैठक में किन्नर प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संरक्षक एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ. राकेश वशिष्ठ (राष्ट्रीय महासचिव), प्रभात शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) तथा हनुमान स्वामी की अनुशंसा पर महामंडलेश्वर गायत्री नंदगिरि को राष्ट्रीय महासचिव किन्नर प्रकोष्ठ के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें पश्चिम बंगाल की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल चतुर्वेदी, रतन महाराज (राष्ट्रीय सचिव धर्म प्रचारक), अंकित शर्मा, रुपेन्द्र शर्मा और शंभू दयाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।नियुक्ति उपरांत महामंडलेश्वर गायत्री नंदगिरि ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि वे सनातन एकता संकल्प अभियान को देशभर में सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। बैठक को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती और सनातन धर्म की एकता एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही “सनातन एकता सुरक्षा अभियान” को पूरे भारत में सशक्त रूप से प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही, किन्नर समाज को शस्त्र रखने की अनुमति दिलाने के लिए शासन-प्रशासन से चर्चा कर प्रयास किए जाएंगे, ताकि समाज में उन्हें भी समान सम्मान और अधिकार प्राप्त हो सके। बैठक के अंत में अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन की एकता, किन्नर शक्ति के सशक्तिकरण तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *