धर्मांतरण विरोधी बिल पारित होने पर विश्व सनातन संघ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार !

Spread the love

जयपुर। राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी बिल के पारित होने को विश्व सनातन संघ ने सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संगठन ने इसके लिए राजस्थान सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया है। विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह विधेयक समाज में बढ़ते धार्मिक प्रलोभनों और षड्यंत्रों पर रोक लगाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश वशिष्ठ ने कहा कि इससे राजस्थान की सांस्कृतिक एकता और धार्मिक सौहार्द को नई मजबूती मिलेगी।वहीं राष्ट्रीय सलाहकार जे. पी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस साहसिक निर्णय ने पूरे राष्ट्र में सनातन मूल्यों के प्रति नई आशा और विश्वास जगाया है।

संघ राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, व उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा,हनुमान स्वामी, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, संयुक्त सचिव शंभुदयाल शर्मा, रुपेन्द्र शर्मा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल राष्ट्रीय सचिव धर्म प्रचारक रतन महाराज, महाराष्ट्र प्रभारी मयूर मिश्रा, तेलंगाना प्रभारी नागनाथ अघोरा, ने कहा कि धर्मांतरण विरोधी बिल केवल कानून नहीं, बल्कि यह राजस्थान की आध्यात्मिक विरासत की रक्षा का प्रतीक है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *