जनपद टिहरी में अनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम का विस्तार निजी स्कूलों के 299 विद्यालयों में भी ‘आयरन फोलिक एसिड’ सप्लीमेंट।

Spread the love

“जनपद टिहरी गढ़वाल को अनीमिया मुक्त बनाने के प्रयासों को और गति प्रदान करते हुए, आज से निजी विद्यालयों में भी अनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह पहल 299 निजी विद्यालयों तक विस्तारित की गई है, जबकि सरकारी स्कूलों में यह कार्यक्रम वर्ष 2018 से सफलतापूर्वक चल रहा है।इस महत्वपूर्ण विस्तार कार्यक्रम का शुभारंभ आज न्यू टिहरी शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तर से इस कार्यक्रम के टेक्निकल टीम के कोऑर्डिनेटर मोनू शर्मा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जिला प्रबंधक नरेंद्र रावत, स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक  मौजूद रहे।इस कार्यक्रम के अंतर्गत, टिहरी गढ़वाल के 1887 सरकारी स्कूलों और आज से शामिल हुए 299 निजी विद्यालयों के कुल 1.32 लाख बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत, सभी नामांकित छात्र-छात्राओं को प्रत्येक सोमवार को आयरन फोलिक एसिड (IFA) टैबलेट दी जाएगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके नियमित सेवन से बच्चों के पोषण स्तर में निश्चित रूप से सुधार आएगा। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पूरक को बच्चों को नियमित रूप से खिलाने में सहयोग करें। यह कार्यक्रम अनीमिया की रोकथाम कर बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *