इंडिगो फ्लाइट की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, ब्लड कैंसर पीड़ित युवक की मौत
उत्तराखंड संचार ब्यूरो
एफएनएन, रायपुर: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की दुर्गापुर–मुंबई फ्लाइट को आपातकालीन स्थिति में लैंड कराना पड़ा।जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में सफर कर रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। फ्लाइट क्रू ने तुरंत इसकी सूचना पायलट को दी, जिसके बाद विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई।एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने युवक की प्राथमिक जांच की और उसे तुरंत माना सिविल अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान गौतम बावरी (आयु 24 वर्ष) निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह ब्लड कैंसर के मरीज थे और मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे थे।अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई इस दुखद घटना के बाद फ्लाइट को कुछ समय के लिए रायपुर एयरपोर्ट पर रोका गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य होने पर उड़ान को आगे के लिए रवाना किया गया।


