एनीमिया मुक्त भारतः सीएमओ ने सेंट थॉमस स्कूल में बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

Spread the love

देहरादून 06 अक्टूबर,2025

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद देहरादून के निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 तक के निजी विद्यालयों में साप्ताहिक आयरन टैबलेट कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा के द्वारा सेन्ट थामस स्कूल देहरादून से किया गया।

उन्होंने कक्षा 01 से 05 तक के छात्रों को आयरन की गुलाबी गोली और कक्षा 06 से 12 तक के छात्रों को आयरन की नीली गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छात्रों को अनिमिया से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी और खान-पान में सावधानी रखने हेतु जागरूक करते हुए विशेषकर जंक फूड के सेवन से दूर रहने की सलाह दी। जनपद देहरादून के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त निजी विद्यालयों में सोमवार को साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *