माता अनुसूया की रथ डोली 51 वर्ष बाद गोपेश्वर पहुंची, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

गोपेश्वर, चमोली

51 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद माता अनुसूया की पवित्र रथ डोली गोपेश्वर मंदिर प्रांगण में भक्तों के दर्शन हेतु पहुंची। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला।

पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए “डाली लगोला, जीवन बचोला” अभियान के तहत पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों ने एक सराहनीय पहल की। इस दौरान माता अनुसूया को फलदार पौधा भेंट कर पूरे विश्व की सुख-शांति, समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आशीर्वाद मांगा गया।

कार्यक्रम में गोपीनाथ मंदिर के पुजारी पंडित चंडी प्रसाद तिवारी, श्री शांति प्रसाद भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार श्री क्रांति प्रसाद भट्ट, माता के पुजारी श्री चंद्रशेखर तिवारी, राहुल महादेव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *