विश्व सनातन संघ की बैठक में कई नियुक्तियाँ, देशभर में विस्तार का रोडमैप तैयार

Spread the love

जयपुर। विश्व सनातन संघ की विशेष बैठक लक्ष्य एसोसिएट, निवारू रोड, झोटवाड़ा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार जेपी शर्मा तथा मुख्य सचिव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की। बैठक में भारत में संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा,राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश वशिष्ठ राष्ट्रीय सलाहकार जे पी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी, उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा की अनुशंसा पर सतेन्द्र सिंह सिसोदिया को राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख तथा राजेश शर्मा को गुजरात प्रदेश अध्यक्ष व सरिता यादव को गुजरात महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। राजेश शर्मा को उत्तर भारत में संगठन विस्तार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, मुख्य सचिव शंभु दयाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अन्य प्रदेश अध्यक्षों से फोन पर चर्चा करते हुए महाराष्ट्र से मयूर मिश्रा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, झारखंड विकास मंडल, मध्य प्रदेश नरेंद्र सिंह अनेकों पदाधिकारियों की सहमति एवं सदस्य उपस्थित रहे। नियुक्ति उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुजरात अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र भान शर्मा को संपूर्ण गुजरात में ‌संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया । उन्होंने देशभर में सनातन एकता संकल्प अभियान को मजबूत बनाने का वचन दिया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती, सनातन धर्म की एकता महिला सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही सनातन नारी एकता सुरक्षा अभियान पूरे देश में सशक्त रूप से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर भारतीय को धर्म और राष्ट्र व महिला की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होना चाहिए तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि देश और समाज में शांति एवं सद्भाव बना रहे। बैठक के अंत में अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, सशक्तिकरण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *