“उत्तराखंड श्रम विभाग की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण सम्मान”

Spread the love



नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के श्रम विभाग ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। SKOCH Group द्वारा आयोजित समारोह में Uttarakhand Building and Other Construction Workers Welfare Board (UKBOCW) को उसके नवोन्मेषी Labour Cess Collection Management System (LCCMS) के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उत्तराखंड के श्रम आयुक्त, UKBOCW, पी सी दुमका द्वारा प्राप्त किया गया।
LCCMS पोर्टल, जिसे UKBOCW द्वारा विकसित किया गया है, श्रम कल्याण योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अभिनव कदम है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पारंपरिक मैनुअल प्रणाली को पीछे छोड़ते हुए एक आधुनिक, पारदर्शी और ऑनलाइन कार्यप्रणाली को स्थापित किया है।


इस परियोजना की विशेष सफलता को देखते हुए Ministry of Labour and Employment ने इसे अन्य राज्यों में भी लागू करने योग्य मॉडल के रूप में अपने के निर्देश दिए हैं, जो उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में प्रारंभ की गई थी पहल
यह उल्लेखनीय पहल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने गुड गवर्नेंस, अकाउंटेबिलिटी और डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों को साकार करने हेतु श्रम विभाग को एक प्रभावी डिजिटल प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के क्रम में श्रम आयुक्त पी.सी. दुमका के नेतृत्व में यह पोर्टल विकसित किया गया, जो आज सुशासन का एक सफल उदाहरण बन चुका है।
श्रम आयुक्त पी सी दुमका ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह सम्मान माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट दिशा-निर्देशों और विभागीय टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि LCCMS अब पूरी तरह से ऑनलाइन, पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली के तहत कार्य कर रहा है।
उत्तराखंड श्रम विभाग की यह उपलब्धि न केवल राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे देश में डिजिटल प्रशासन और श्रम कल्याण के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभर रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *