राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल: उत्तराखंड में कई पूर्व जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन भाजपा का रथ रोकेंगे ये रणबीर
दिल्ली/देहरादून
उत्तराखंड में राजनीतिक सरगर्मी के बीच कई पूर्व जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस का हाथ थामने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता एवं रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार को लेकर आम जनता में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और बीते वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनका पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा समय-समय पर किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि हाल ही में सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शनों में आम जनता का भरपूर समर्थन मिला, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है।

कांग्रेस में शामिल हुए:
🔸 राजकुमार ठुकराल – रुद्रपुर के पूर्व BJP विधायक
🔸 भीमलाल आर्य – घनसाली के पूर्व विधायक
🔸 गौरव गोयल – रुड़की के पूर्व मेयर
🔸 अनुज गुप्ता – मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
🔸 नारायण पाल – सितारगंज के पूर्व विधायक
🔸 लाखन सिंह नेगी – भीमताल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख

