उत्तराखण्ड में मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Spread the love

लोक भवन देहरादून 20 मार्च, 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विधायक श्री खजान दास, श्री मदन कौशिक, श्री भरत सिंह चौधरी, श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, श्री गणेश जोशी एवं श्री सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री महेन्द्र भट्ट और श्री नरेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें ।

नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

देहरादून।

राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद अब मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 12 हो गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। पूर्व मंत्री मदन कौशिक (हरिद्वार) को एक बार फिर अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पूर्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वाले विभाग सौंपे गए हैं। अब वे वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य संभालेंगे।यह फैसला राज्य की आर्थिक मजबूती और शहरी विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है। देहरादून के राजपुर रोड विधायक खजान दास को सामाजिक न्याय से जुड़े अहम विभाग सौंपे गए। वे अब समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन जैसे संवेदनशील विभाग देखेंगे। खजान दास की ग्रामीण पृष्ठभूमि और पिछली राज्यमंत्री वाली अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी उनके लिए बिल्कुल सटीक है। रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी (जिन्हें हाल ही में कैबिनेट में शामिल किया गया) को तीन शक्तिशाली विभाग मिले हैं, परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और खादी एवं ग्रामोद्योग।पहाड़ी क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी, युवा उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह फैसला गेम-चेंजर साबित होगा। केदारनाथ यात्रा मार्गों की बेहतरी, एमएसएमई यूनिट्स की स्थापना और खादी उत्पादों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने की दिशा में अब तेजी आएगी। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना और पुनर्गठन विभाग सौंपे गए। पहाड़ी इलाकों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, आगामी जनगणना की तैयारी और प्रशासनिक पुनर्गठन जैसे काम अब उनके जिम्मे हैं। भीमताल (नैनीताल) विधायक राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा तथा वैकल्पिक ऊर्जा विभाग मिले हैं। देवभूमि में आयुर्वेद, योग और हर्बल मेडिसिन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सौर ऊर्जा और हाइड्रो पावर पर फोकस बढ़ेगा।



Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *