ब्रेकिंग:ऊर्जा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, विभिन्न अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार एवं पदमुक्ति के आदेश जारी

Spread the love


देहरादून

उत्तराखण्ड शासन, ऊर्जा अनुभाग-2 द्वारा दिनांक 17 मार्च 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापनों के क्रम में विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार प्रदान करने एवं पदमुक्त करने के आदेश निर्गत किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, श्री अजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (मानवीय संसाधन/कार्मिक), उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि. को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ निगम में रिक्त निदेशक (परियोजना) के पद का अतिरिक्त कार्यभार, नियमित चयन होने तक सौंपा गया है। इस अतिरिक्त प्रभार हेतु उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन/भत्ता देय नहीं होगा।
इसी क्रम में, श्री गजेन्द्र सिंह बुढियाल, महाप्रबंधक, यमुना वैली-प्रथम (डाकपत्थर) को पिटकुल में रिक्त निदेशक (परियोजना) पद का अतिरिक्त प्रभार, अग्रिम आदेशों अथवा नियमित नियुक्ति तक प्रदान किया गया है। उक्त व्यवस्था भी बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय लाभ के प्रभावी रहेगी।
एक अन्य आदेश में, श्री संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल को पूर्व में प्रदत्त सेवा विस्तार को निरस्त करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से पदमुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त, श्री अनिल कुमार, प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल को भी पूर्व आदेशों के आलोक में तत्काल प्रभाव से उनके पद से कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। शासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि ये व्यवस्थाएं नियमित चयन/नियुक्ति होने तक अंतरिम रूप से लागू रहेंगी, जिससे विभागीय कार्यों में निरंतरता बनी रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *