गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना

Spread the love

संकटमोचन मंदिर में शंकराचार्य जी के संग हजारों गौभक्तों ने किया बजरंगबाण का सामूहिक पाठ

7.3.26,वाराणसी।

उत्तरप्रदेश सरकार को गौमाता को राज्यमाता घोषित करने एवं राज्य में पूर्णतया गोकशी बंद कराने हेतु परमाराध्य परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज दिए गए 40 दिन के समयावधि के 36वें दिन परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी महाराज काशी स्थित श्रीविद्यामठ में गौपूजन के साथ गौप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा की शुरुआत की।गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा के आगे आगे संत शंख की ध्वनि उत्पन्न करते हुए चल रहे थे।सर्वप्रथम गौपूजन के पश्चात शंकराचार्य जी महाराज ने चिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन,पूजन व आरती किया।जिसके अनंतर शंकराचार्य जी गौभक्तों के भारी भीड़ के साथ संकट मोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी और श्रीराम दरबार का दर्शन किया और संकट मोचन परिसर में ही हजारों भक्तों के साथ हनुमान चालीसा,हनुमानाष्टक एवं बजरंगबाण का पाठ किया।आज शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर परिसर में उपस्थित हजारों भक्त अपने मध्य शंकराचार्य जी को पाकर गदगद हो गए और जयकारा के उद्घोष के साथ शंकराचार्य जी का आत्मीय स्वागत किया।

उक्त जानकारी साझा करते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज संकटमोचन मंदिर से निकलकर पूर्व निर्धारित मार्गों से लखनऊ हेतु प्रस्थान कर गए।और शंकराचार्य जिन मार्गों से गुजरे उन मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर भक्तों से शंकराचार्य जी महाराज पर पुष्पवर्षा कर उनका उद्घोष सहित स्वागत व अभिनंदन किया।शंकराचार्य जी महाराज 11 मार्च को लखनऊ पहुंच कर विजय मुहूर्त में गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद करेंगे। शंकराचार्य जी महाराज काशी से लखनऊ के मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न शहरों में अनेकों स्थान पर गौसभा भी करेंगे।

प्रेषक
संजय पाण्डेय~मीडिया प्रभारी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *