दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा, सीपीआर देकर दून पुलिस ने लौटाई व्यक्ति की सांसें

Spread the love

थाना नेहरू कॉलोनी

फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के कमरा बंद कर अंदर फंदे से लटके होने की पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर उक्त व्यक्ति को उतारा फंदे से

मौके पर पुलिसकर्मियों द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को दिये सीपीआर से लौटी उसकी सांसे

पुलिसकर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं व एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी मोटरसाइकिल से ही उक्त व्यक्ति को तत्काल ले जाया गया नजदीकी अस्पताल

पुलिस कर्मियों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से बच सकी उक्त व्यक्ति की जान

आज दिनांक – 06/03/2026 को एक व्यक्ति द्वारा चौकी बाईपास पर आकर सूचना दी कि उनके जीजा द्वारा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली है, जो कमरे की खिड़की से फंदे पर लटके हुए दिख रहे हैं। सूचना पर चौकी बाईपास से चीता कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर सचिवालय कॉलोनी के सामने कृष्णा विहार पर एक घर के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे तथा घर की खिड़की से एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ दिखाई दे रहा था। मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं कमरे के लोहे के दरवाजे को अपने हाथों व लोहे की रॉड से तोड़ते हुए उक्त व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा गया तथा सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल मौके पर ही सीपीआर दिया गया, जिससे उक्त व्यक्ति की सांसें लौट आयी।

पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाये व एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना उक्त व्यक्ति को अपनी सरकारी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल कनिष्क ले जाया गया, जहां पर समय रहते डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को दिये गए उपचार से उसकी जान बचाई जा सकी।

पुलिस द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ मौके पर की गई त्वरित कार्रवाई से उक्त व्यक्ति को एक नया जीवन मिल सका, जिस पर मौके पर मौजूद उक्त व्यक्ति के परिजनों तथा स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस की सूझबूझ व त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उनकी कार्यशैली की सराहना की।

विवरण पुलिस कर्मी :-

1- कां० हितेश कुमार
2- कां० बृजमोहन कनवासी


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *