देहरादून परेड ग्राउंड में हुआ भव्य भरत मिलाप उत्सव
देहरादून। परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीरामचंद्र जी, माता सीता, लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न जी एवं हनुमान जी के दिव्य स्वरूपों के दर्शन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार, महंत श्री श्री 108 कृष्ण गिरि जी महाराज, बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष संतोख नागपाल एवं भाजपा नेत्री नेहा जोशी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।धार्मिक माहौल में भक्तों ने जयकारों के साथ प्रभु श्रीराम के विजय पर्व का उत्सव मनाया।


