“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक”

Spread the love

उत्तराखंड संचार ब्यूरो

टिहरी गढ़वाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से सभी जनपद के जिलाधिकारी एवं संबंधितों के साथ सीएम हैल्पलाईन की समीक्षा बैठक ली।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान का मानक होगी। विश्वविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाएं, मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने, लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निपटाने और जिलाधिकारियों को नियमित जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

सभी विभागों को हर माह की 5 तारीख तक सीएम कार्यालय में शिकायतों की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।जनपद टिहरी से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद टिहरी में 98 प्रतिशत सीएम हैल्पलाईन में शिकायतों के निस्तारण हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत अमित आनंद की सराहना की। उक्त बैठक में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की मार्कशीट संबंधी शिकायत का भी मौके पर समाधान किया गया।इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम अवधेश कुमार, सीएमओ डॉ श्याम विजय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।जिला सूचना अधिकारी टिहरी गढ़वाल


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *