देहरादून शिवसेना मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती

Spread the love


देहरादून

शिवसेना मुख्यालय पर मुगल आक्रमणकारियों पर विजय प्राप्त करने वाले हिंदू स्वराज्य के संस्थापक वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश प्रमुख श्री गौरव कुमार ने कहा कि 19 फरवरी 1630 को भारत के इस वीर सपूत ने इस महान धरती पर जन्म लिया और मुगल आक्रमणकारियों से संघर्ष करते हुए विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को शिवाजी महाराज पर गर्व है।
उन्होंने आगे कहा कि शिवाजी महाराज एक महान नायक थे और वे ऐसे व्यक्तित्व थे जिनमें एक नए राज्य की स्थापना करने का अद्भुत साहस और विशाल हृदय था। आदिलशाही सल्तनत और औरंगजेब जैसे शक्तिशाली शासकों के साथ हुई लड़ाइयों में उन्होंने गुरिल्ला पद्धति अपनाकर दुश्मनों को परास्त किया। हम सभी भारतीय उनके ऋणी हैं और हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर वासु परविन्दा, विकास मल्होत्रा, रोहित बेदी, फरीद अहमद, शिवम गोयल, अमित कर्णवाल, शिवम शर्मा, लक्ष्य बजाज, आनंद मोहन बडोनी, इक्विंदर सिंह, अक्षय शर्मा, हार्दिक जैन, मनिंदर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *