महाशिवरात्रि : बद्रीपुर शिवमंदिर में शिवभक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Spread the love

देहरादून(अंकित तिवारी): महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जोगीवाला स्थित बद्रीपुर के प्राचीन शिवमंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए भक्तगण बेलपत्र, पुष्प, बेर और जलपात्र के साथ लंबी कतारों में खड़े होकर जलाभिषेक की प्रक्रिया का हिस्सा बने।

मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित पुरुषोत्तम दत्त उनियाल ने बताया कि, “ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों ने मंदिर में आकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने की शुरुआत कर दी थी।” इस दौरान मंदिर का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया और समर्पण की भावना से हर भक्त शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करता हुआ दिखा।

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिर को रंगीन लाइटों से सजाया गया था, जिससे मंदिर का वातावरण अत्यंत आकर्षक और दिव्य दिखाई दे रहा था। क्षेत्र के पार्षद वीरेंद्र वालिया ने भी सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

साईं सृजन पटल के संस्थापक प्रो. के. एल. तलवाड़ ने भी इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई दी और कहा, “भोलेनाथ सभी का कल्याण करते हैं, और इस महापर्व पर हम सबको आशीर्वाद देते हैं।”

यह दिन शिव भक्तों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया, जिसमें धार्मिक आस्था और श्रद्धा का संगम हुआ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *