उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” की सटीक भविष्यवाणी विदेशों में भी बनी चर्चा का विषय।

देहरादून।उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” की अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप प्रतियोगिता में भारत के विजयी होने की भविष्यवाणी सटीक होने पर विदेशों में भी जबरदस्त चर्चा चल रही है।
दरअसल आज जैसे ही यह समाचार आया कि छठवीं बार भारत ने क्रिकेट की अंडर-19 विश्व कप प्रतियोगिता जीत ली है ,तो लोगों ने ज्योतिष रत्न आचार्य दैवज्ञ की कुछ दिन पूर्व की गई इस भविष्यवाणी पर उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी कि उन्होंने कुछ समय पहले ही कह दिया था कि भारत अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का इस बार भी विजेता बन सकता है।
इस संबंध में संपर्क करने पर डॉक्टर दैवज्ञ ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे की कुंडली का विश्लेषण किया था और कहा था कि उनकी कुंडली में सूर्य में बृहस्पति का गोचर चल रहा है जो सम्मान और सफलता का परिचायक रहेगा, उन्होंने कहा कि यह ज्योतिष विज्ञान का मूल सिद्धांत है कि यदि किसी की कुंडली में सूर्य और बृहस्पति की स्थिति ठीक है तो जब भी बृहस्पति सूर्य के ऊपर से गुजरता है तो उस व्यक्ति अथवा राष्ट्र को बड़े सम्मान की प्राप्ति होती है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य दैवज्ञ की सटीक भविष्यवाणियों की चर्चा काफी वर्षों से हो रही है ,परन्तु कोरोना काल के समय से जब उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि फरवरी 2020 में चीन से तैयार किया हुआ कोई वायरस पूरे विश्व में तहलका मचाएगा साथ ही रूस और यूक्रेन के युद्ध की भी उन्होंने भविष्यवाणी की थी तब से विदेशों में उनके फॉलोअर्स की संख्या निरंतर अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है।

