सोशल मीडिया पर ‘चापड़ हमले’ की खबर गलत, मेडिकल रिपोर्ट में नहीं पुष्टि

Spread the love

उत्तराखंड संचार ब्यूरो

कोतवाली पटेलनगर

   दिनांक 04/02/2026 की रात्रि में कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई की चंद्रबनी चौक के पास grew कैफे में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है।  सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तो जानकारी हुई कि माही पुत्री हरीश जेटली निवासी गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड देहरादून व उसके साथी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए grew कैफे में गये थे, जो नशे की हालत में थे, जहां पर दूसरे पक्ष आयुष रावत आदि से किसी बात को लेकर कैफे में ही उनकी कहासुनी हो गयी तथा कैफ़े के बाहर रोड पर दोनों पक्षों में आपस मे मारपीट हुई, घटना में उक्त युवती माही के सिर पर चोट आई थी, जिसका मेडिकल दून अस्पताल में कराया गया तो डॉक्टरों द्वारा किसी हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से सिर पर चोट लगना बताया गया, युवती की मेडिकल रिपार्ट में किसी धारदार हथियार से चोट लगना प्रकाश में नहीं आया साथ ही मेडिकल में डॉक्टर द्वारा उक्त युवती माही द्वारा शराब का सेवन करना भी अंकित किया गया। घटना के संबंध में युवती के भाई द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में मु०अ०सं०- 103/26 धारा 118(1), 352 बीएनएस बनाम आयुष रावत व अन्य पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। नामजद अभियुक्तो की तलाश हेतु पुलिस द्वारा उनके घरों व अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है।  सोशल मीडिया पर कुछ लोगो द्वारा उक्त युवती पर चापड़ से हमला करने की खबर को दुष्प्रचारित किया जा रहा है, जबकि युवती की मेडिकल रिपोर्ट इस बात की पुष्टि नहीं करती।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *