कन्या पूजन से हुआ सनातन नारी सुरक्षा अभियान का शुभारम्भं

Spread the love

जयपुर राजस्थान

विश्व सनातन संघ द्वारा 30 सितंबर 2025 को कन्या पूजन के पावन अवसर पर सनातन नारी सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कन्या पूजन कर नारी शक्ति के सम्मान व सुरक्षा का संदेश दिया गया। संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान को पूरे देश में फैलाने के लिए विभिन्न राज्यों की टीमें बनाई गई हैं। इसमें राजस्थान से रतन महाराज टीम, उत्तराखंड से बेणीराम उनियाल टीम, महाराष्ट्र से मयूर मिश्रा टीम, मध्य प्रदेश से तरुण जाटव टीम तथा उत्तर प्रदेश से राहुल तिवारी टीम जिम्मेदारी संभालेंगी।संघ ने संकल्प लिया कि बहुत जल्द भारत के हर राज्य और हर जिले में सनातन नारी सुरक्षा अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जाएगा,

ताकि नारी के सम्मान, सुरक्षा और संस्कृति की जड़ों को और मजबूत किया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने कहा कि कन्या पूजन हमारी सनातन संस्कृति में नारी को सर्वोच्च स्थान देने का प्रतीक है और यही भाव आगे बढ़ाते हुए यह अभियान समाज में नारी सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *