बिग: ब्रेकिंगराष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ में ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय पहुंचे उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर दैवज्ञ।
देहरादून। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” आज दैनिक अमर उजाला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ में प्रधान संपादक के विशेष आमंत्रण पर ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय पहुंचे और लगभग 200 लोगों को निशुल्क ज्योतिषीय मार्गदर्शन दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पूरे देश के विभिन्न प्रांतो से नामीचीन ज्योतिष आचार्य निशुल्क परामर्श देने के लिए पहुंचे हुए हैं, संपादक के विशेष आमंत्रण पर डॉक्टर दैवज्ञ भी वहां पर पहुंचे और उन्होंने राजनीति, प्रशासन, व्यवसाय से जुड़े हुए लगभग 200 लोगों की कुंडली और हस्तरेखाओं का विश्लेषण करके उन्हें निशुल्क मार्गदर्शन प्रदान किया।
संपर्क करने पर डॉक्टर दैवज्ञ ने कहा कि ज्योतिष एक ऐसी विधा है जिसके सटीक ज्ञान से जीवन में भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के प्रति जानकारी हासिल हो जाती है और जिस प्रकार बारिश की संभावना में हम छाता बना लेते हैं, इसी प्रकार ज्योतिषीय उपाय करने से विभिन्न प्रकार की मुसीबतों से बचा जा सकता है।

