फूलों की घाटी रेंज में वनाग्नि पर नियंत्रण को जिला प्रशासन सक्रिय, हेलीकॉप्टर से रेकी

Spread the love

चमोली जनपद अंतर्गत नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की फूलों की घाटी रेंज में लगी वनाग्नि पर नियंत्रण पाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार के अनुरोध पर शासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र की हेलीकॉप्टर से रेकी कराई गई है।
जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने बताया कि वनाग्नि की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर अग्नि शमन कार्य हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पानी डालने की योजना भी तैयार की गई है। वन विभाग, आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि वनाग्नि को शीघ्र नियंत्रित किया जा सके और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर फायर वॉचर्स एवं फील्ड टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे वन क्षेत्रों में आग से संबंधित किसी भी गतिविधि से परहेज करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *