थाने परिसर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन , सीओ बेहट के ज्ञापन के साथ धरना की समापन

Spread the love


बिहारीगढ़* : थाना बिहारीगढ़ के अंतर्गत बीते दिन थाने के चर्चित दरोगा के चेकिंग अभियान को लेकर किसान यूनियन(तोमर )व संयुक्त व्यापार मंडल का धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें किसान यूनियन व व्यापार मंडल ने थाना दरोगा पर अभद्रता व आम जनता के शोषण तथा मनमानी करने का आरोप लगाया। जिसके उपरांत किसान यूनियन(तोमर )व संयुक्त व्यापार मंडल ने थाना परिसर में थाने के एक चर्चित दरोगा के खिलाफ 11 बजे से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया ।जिसमें बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों से किसान ट्रैक्टरो पर सवार होकर बिहारीगढ़ थाने पहुंचे । सीओ बेहट वैभव पाण्डेय ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनी, *सीओ बेहट वैभव पाण्डेय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जनहानि को कम करने के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया गया है। व चेकिंग अभियान पुलिस उप *महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* के निर्देशन में यह टीम पूरे शहर के ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ बेहट ने कहा की यातायात क्रिटिकल कॉरिडोर टीम नियमों के उल्लंघन करने वालों के लिए गठित की गई है। जिसमें टीम का कार्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करना है। किसान आंदोलन में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष जसवीर राणा,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, राव मुन्नवर अली, भाकियू (तोमर) के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर, भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष चौधरी, व्यापार मंडल के अशोक राठौर, नमन खुराना, सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।_


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *