वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सराहा डांडी कांठी क्लब का सांस्कृतिक योगदान

Spread the love

डांडी कांठी क्लब की वार्षिक स्मारिका दृढ़ संकल्प का विमोचन

उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं विलुप्त होती विधाओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु कार्यरत
डांडी कांठी क्लब द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित किए जाने वाली वार्षिक स्मारिका – 2024-25 (दृढ़ संकल्प ) का विमोचन वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने शासकीय आवास यमुना कालोनी में किया ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि संस्था निरंतर उत्तराखण्ड की बृहद लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है , जो कि सराहनीय है । मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा संस्था को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया ।


क्लब अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल बताया कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति एवं लोक सरोकारों के वैशिस्टय से परिपूर्ण तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं क्लब परिवार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाशित इस अंक में आपको युवा लेखकों के भाव पड़ने को मिलेंगे । क्लब अध्यक्ष ने कहा कि क्लब परिवार उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं विलुप्त होती विधाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दृढ़ संकल्पित है ।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल , प्रीतम सिंह रावत , शेर सिंह नेगी, नरेश रावत, सुनील सजवाण , प्रमोद नौटियाल, सरोप सिंह , ममता भट्ट, गब्बर राणा आदि मौजूद रहे ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *