सज्जनपुर पीली में 1.2 हेक्टेयर सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देशन में सरकारी भूमि से हटाया जा रहा है अतिक्रमण

हरिद्वार 03 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री के निर्देशों अनुपालन में एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है इस आशय की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि तहसील हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत सज्जनपुर पीली में 1.2 हेक्टेयर सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया ।

