पर्यावरण संरक्षण हेतु चरण पादुका गोथल समिति की विद्यालयों में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता

Spread the love

चमोली

चरण पादुका गोथल समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्री रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर में एनएसएस के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक पोस्टर एवं प्रभावी स्लोगन तैयार किए। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी श्री सुधीर तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें बच्चों के बीच जाकर पर्यावरण पर गंभीर चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की मांग है। जब बच्चे अपने द्वारा बनाए गए पोस्टर एवं स्लोगन अनसूया मार्ग में देखेंगे तो उन्हें जंगल बचाने की प्रेरणा मिलेगी तथा वे समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हिम्मत सिंह चौहान, श्री मंगला सती, श्री भगवती प्रसाद सती एवं श्री सुनील पुंडीर जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।वहीं सिरोली गाँव में श्री विजय बिष्ट द्वारा मंडल सरस्वती शिशु मंदिर एवं प्राथमिक विद्यालय में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। समिति के सदस्य श्री विजय बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समिति द्वारा दिनांक 5 दिसंबर को माता अनुसूया पुजारी से पुष्कृत कराया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *