विश्व सनातन संघ की बैठक में संगठन विस्तार, वीरा नाथ अघोरी आंध्र प्रदेश महामंत्री बने

Spread the love

जयपुर, झोटवाड़ा। विश्व सनातन संघ की एक विशेष बैठक लक्ष्य एसोसिएट, निवारू रोड, झोटवाड़ा (जयपुर) में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सहलाकर जे पी शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा तथा राष्ट्रीय संरक्षक विष्णु दास नागा महाराज ने संयुक्त रूप से की। बैठक में दक्षिण भारत में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई विस्तार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारि डॉ. राकेश वशिष्ठ (राष्ट्रीय महासचिव), राष्ट्रीय सहलाकर जेपी शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी संगठन मंत्री हनुनाथ अगोरा की अनुशंसा पर वीरा नाथ अघोरी को प्रदेश महामंत्री आंध्र प्रदेश नियुक्त किया गया। इन्हें दक्षिण भारत की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, महाराष्ट्र मयुर मिश्रा उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, रतन महाराज (राष्ट्रीय सचिव धर्म प्रचारक), महासचिव अंकित शर्मा, मुख्य सचिव शंभू दयाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।नियुक्ति उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारिय ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे सनातन एकता संकल्प अभियान को देशभर में सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती और सनातन धर्म की एकता एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही “सनातन एकता सुरक्षा अभियान” को पूरे भारत में सशक्त रूप से प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही, हर भारतीय को शस्त्र रखते हुए देश धर्म की रक्षा करने हेतु शपथ दिलाई शासन-प्रशासन से चर्चा कर देश में हो रही असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर प्रशासन का साथ दिया जाएगा ताकि देश व समाज में चैन नमन कायम रहे बैठक के अंत में अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन की एकता, सशक्तिकरण तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *