13 वर्षीय दिव्यांग भव्य चलने- फिरने, बोलने में है असमर्थ; जिला प्रशासन ने दी वाहन हेतु आर्थिक सहायता

Spread the love


माता-पिता की आर्थिक स्थिति है खराब; जिला प्रशासन ने दी 10 हजार आर्थिक सहायता, माता को मिलेगा जल्द रोजगार

13 वर्षीय दिव्यांग भव्य को; जिलाप्रशासन ने Pram (वाहन) लिए रायफल फंड से दी धनराशि;  

देहरादून दिनांक 18 नवम्बर 2025

आर्यनगर निवासी व्यथित प्रिया वर्मा  ने  जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र भव्य जो कि 13 वर्ष का है, जो चलने फिरने में असमर्थ है। पुत्र का Pram से चलाती हैं, जो अब टूट चुका है।  पति एक मजदूरी करते है तथा घर में आर्थिक तंगी है। प्रिया ने  पुत्र भव्य की सहायता हेतु परम वाहन लेने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया।
जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी (न्यायिक) देहादून को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 13 वर्षीय भव्य जिसको चलने फिरने में असमर्थ है व प्रिया के घर की स्थिति अत्यधिक खराब है। दिव्यांग भव्य को परम वाहन दिए जाने हेतु रायफल फण्ड से रू0 10,000/-  की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है।
13 वर्षीय दिव्यांग भव्य चलने- फिरने, बोलने में है असमर्थ; माता-पिता की आर्थिक स्थिति है खराब; जिला प्रशासन ने रायफल फंड से 10 हजार आर्थिक सहायता चैक प्रदान किया। तथा दिव्यांग बालक की माता प्रिया की आर्थिक स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन जल्द ही किसी संस्थान में रोजगार दिलायेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित  अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *