बाल दिवस के अवसर पर धाद द्वारा किया गया शुभारंभ-एक चिट्ठी लिखिए कोना कक्षा का आयोजन

Spread the love

देहरादून

14 नवम्बर 2025 प्रातः 10.30 बजे राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में
सार्वजनिक शिक्षा में समाज की रचनात्मक भूमिका के अभियान कोना कक्षा का-धाद द्वारा बाल दिवस के अवसर पर एक चिट्ठी लिखिये उत्सव प्रारम्भ किया गया।
इसमें सार्वजनिक शिक्षा से जुड़े हुए स्कूल के बच्चे इस वर्ष पढ़ी हुई किताबों के बारे में चिट्ठी लिखेंगे।
कोना कक्षा का कार्यक्रम से जुड़े हुए स्कूल कोना सहयोगियों द्वारा भेजी गयी किताबों के बारे में कोना सहयोगियों के नाम लिखेंगे वहीं अन्य स्कूल के छात्र अपने प्रधानाचार्य अथवा परिचित को इस वर्ष पढ़ी गयी किताबों के बारे में चिट्ठी लिख सकते हैं। मुख्य अतिथि गुरु राम राय महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. मधु डी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पुस्तकें पढने के लिए प्रेरित किया।और विद्यालय की व्यवस्थाओं के लिये समस्त विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए।
कोना कक्षा के मुख्य संयोजक गणेश उनियाल ने राज्य के समस्त स्कूलों से आव्हान किया कि इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित करें। बालवन के संयोजक मेजर(सेवानिवृत्त) महावीर सिंह रावत ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आशा डोभाल ने आज के विजेता बच्चों की घोषणा करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दीं। चिट्ठियों का यह उत्सव पूरे एक माह तक चलेगा। जिसमें प्रदेश के सैकड़ों बच्चे 14 नवंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चिट्ठियाँ लिखेंगे। इस दौरान लिखी गयी चिट्ठियों मे से श्रेष्ठ 10 प्रतिशत को पुरस्कृत किया जाएगा।


मालूम हो कि कोना कक्षा का धाद का एक ऎसा कार्यक्रम है जहाँ आम समाज का कोई व्यक्ति अपने छोटे से अंशदान के साथ किताबों का कोना बनाता है।
इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनियावाला एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोरखपुर के बच्चों ने चिट्ठियां लिखी। हर विद्यालय से तीन श्रेष्ठ चिट्ठियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर तीनों विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं धाद की ओर से अनिमेष, ममता डोभाल, नीना रावत, शुभम, संजय आदि उपस्थित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *