नॉलेज स्पार्क कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर चुनने में संजीवनी का कार्य करेगा: डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल।

Spread the love

देहरादून नॉलेज स्पार्क कार्यक्रम 2025 छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर चुनने के लिए संजीवनी का कार्य करेगा क्योंकि इससे एक तरफ उनको अपनी अभिरुचि के अनुसार जीवन संवारने का अवसर प्राप्त होगा तो दूसरी तरफ युवा वर्ग में फैल रही निराशा और कुंठा पर रोक लगेगी।

उपरोक्त विचार शिक्षा सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने व्यक्त किये वह राजधानी के प्रेम नगर सुदधो वाला में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा आयोजित नॉलेज स्पार्क कार्यक्रम 2025 का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन कर रहे थे, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा वर्ग की कुंठा और निराशा दूर की जा सकेगी।

सहायक निदेशक ने कार्यक्रम आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी इंस्टिट्यूट्स को इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए क्योंकि आजकल युवा वर्ग के पास बुद्धि बहुत है ,परंतु उस बुद्धि का सदुपयोग करना कहां है? और किस ढंग से करना है इसका ज्ञान होना आवश्यक है और इसके लिए नॉलेज स्पार्क और कैरियर गाइडेंस जैसे कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होते हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचने पर सहायक निदेशक का पुष्प गुच्छ ,अंग वस्त्र और केदारनाथ का भव्य मंदिर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर स्वागत करते हुए इंस्टिट्यूट के संस्थापक एवं चेयरमैन कपिल गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर घिल्डियाल विज्ञान और वेदांत दोनों विषयों के स्नातकोत्तर होने की वजह से नॉलेज स्पार्क कार्यक्रम के लिए युवा वर्ग की पहली पसंद बने हैं, और उनके आने से निश्चित रूप से छात्र-छात्राओं को बहुत लाभ मिलेगा क्योंकि उन्होंने ज्योतिष और साइंटिफिक दोनों तरीकों से कैरियर चुनने के बारे में अद्भुत मार्गदर्शन दिया है।

इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर वी के नागपाल ने मुख्य अतिथि का परिचय कराते हुए उपस्थित सभी महानुभावों का धन्यवाद किया तथा इंस्टीट्यूट की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत की, कार्यक्रम में फैकल्टी डीन वर्षा पारछा, डॉ ज्ञानेंद्र अवस्थी, डॉक्टर आशीष रतूड़ी, डॉ श्रुति शर्मा, पीसी बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं राजधानी के नामी विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *