देहरादून में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिल्डरों और शराब कारोबारियों पर छापेमारी

Spread the love

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज सुबह आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। विभाग की टीमें सुबह से ही एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड पर स्थित विभिन्न परिसरों में जांच कर रही हैं।

बिल्डरों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने शहर के प्रमुख बिल्डर राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, कसीगा स्कूल संचालक रमेश बत्ता और शराब कारोबारी प्रदीप वालिया समेत कई लोगों के ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया है।

टीमें कारोबारियों के घर, दफ्तर और संबंधित ठिकानों पर मौजूद हैं और बड़ी मात्रा में दस्तावेज़ों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

टैक्स चोरी से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के अघोषित लेन-देन और टैक्स चोरी के मामलों से जुड़ी हुई बताई जा रही है। आयकर विभाग की टीमें सभी वित्तीय रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रही हैं। संभावना है कि यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रहेगी।

हाल में हुई अन्य बड़ी कार्रवाई

इससे पहले विभाग ने काशीपुर की प्रसिद्ध लेदर निर्यातक कंपनी “मिर्ज़ा इंटरनेशनल समूह” के खिलाफ भी टैक्स चोरी के आरोपों में शिकंजा कसा था। उस समय आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और कोलकाता में एक साथ 45 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *